Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सुजानगढ़, निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोपालपुरा में चल रहे गोपालपुरा उत्सव के तीसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सोमवार को किया गया। सरपंच सविता राठी ने बताया कि कबड्डी, बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी जूनियर प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में प्रथम झलाई तलाई स्कूल, द्वितीय राजकीय बेगराज राठी स्कूल, कबड्डी जूनियर के छात्र वर्ग में प्रथम राजकीय बेगराज राठी, द्वितीय देविका पब्लिक स्कूल, कबड्डी सीनियर प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में प्रथम राजकीय बेगराज राठी, द्वितीय तेजाजी स्कूल, बैडमिंटन छात्रा वर्ग में प्रथम राजकीय बेगराज राठी उच्च मा. वि., द्वितीय वीर तेताजी स्कूल रहे। इसी प्रकार बैडमिंटन प्रतियोगिता छात्र वर्ग में प्रथम व द्वितीय दोनों पुरस्कार राजकीय बेगराज राठी स्कूल ने जीते। व्यक्तिगत बैडमिंटन प्रतियोगिता में पंकज, सुनील माली ने फाइनल में जगह बनाई। सरपंच सविता राठी ने बताया कि मंगलवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें केबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल भाग लेंगे।
