Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र 12 अप्रेल (मंगलवार) को खाटूश्यामजी आएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारासिंह मीणा ने बताया कि राज्यपाल कलराज मिश्र 12 अप्रेल (मंगलवार) को जयपुर से प्रातः 10.15 बजे कार द्वारा सड़क मार्ग से प्रस्थान कर प्रातः 11.45 बजे खाटूश्यामजी में होटल लखदातार पहुंचेंगे। राज्यपाल मिश्र प्रातः 11.55 बजे होटल लखदातार से खाटूश्यामजी मंदिर के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे खाटूश्यामजी मन्दिर में पहुंचेंगे तथा मंदिर में पूजा-दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल मिश्र खाटूश्यामजी मंदिर से दोपहर 12.20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.25 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्यपाल मिश्र दोपहर 1.30 बजे आनन्दा होटल में खाटूश्यामजी के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1.35 बजे आनन्दा होटल पहुेंचेंगे तथा लंच लेंगे। राज्यपाल मिश्र होटल आनन्दा से दोपहर 2.30 बजे राजभवन जयपुर के लिए कार द्वारा सड़क मार्ग से प्रस्थान कर जायेंगे।
