Archive Notice: This article was originally published on 13 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.


बता दे कि इस से पहले सरकार ने इसे सिर्फ दिल्ली से धारूहेड़ा तक ही इस ट्रेन के संचालन की अनुमति थी, लेकिन अब बावल तक विस्तार से लाखों यात्रियों को काफी लाभ होगा। गुरुग्राम के चार स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि नए नमो भारत ट्रैन के विस्तार से अब राजस्थान के लोगों को भी लाभ मिलेगा। क्योंकि सरकार कि मजूरी के बाद अब राजस्थान सिमा तक यह दुरी तय करेगी।

बता दे कि हरियाणा रैपिड मेट्रो ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) ने इस बदलाव के संदर्भ में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को पत्र भेजा है। बता दे कि पहले 18 सितंबर को हुई बैठक में इस पर असहमति जताई गई और ट्रेन के संचालन को बावल तक बढ़ाने का सुझाव दिया गया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भी पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रेन का संचालन हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित बावल तक किया जाना चाहिए।

धारूहेड़ा की बजाय बावल तक मिली मंजूरी

जानकारी के लिए बता दे कि राव इंद्रजीत सिंह की आपत्ति के बाद 26 सितंबर को HMRTC के प्रबंध निदेशक डॉक्टर चंद्रशेखर खरे ने NCRTC को पत्र लिखकर नमो भारत ट्रेन के संचालन को धारूहेड़ा की बजाय बावल तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अधिक जानकारी के लिए बता दे कि फिलहाल ट्रेन का संचालन केवल बावल तक होगा ।

अंडरग्राउंड बनेगें नमो भारत ट्रेन के नए स्टेशन स्टेशन

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि नई नमो भारत ट्रेन के लिए दिल्ली में सराय काले खां, INA, मुनिरका और एरो सिटी में स्टेशन बनाए जाएंगे।

वहीँ गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और बावल में भी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। गुरुग्राम के चार स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...