Archive Notice: This article was originally published on 11 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

ग्रुप-‘बी’ और ‘सी’ पदों पर सीधी भर्ती

अधिक जानकारी के लिए बता दे की राज्य सरकार के निर्णय अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप-‘बी’ और ‘सी’ पदों पर सीधी भर्ती के समय निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को पाँच वर्ष की आयु छूट का लाभ दिया जाएगा। सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों तथा क्षेत्र कार्यालयों को इन आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने निर्देश दिए गए हैं। Haryana News

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार

जारी किए नोटिफिकेशन में कहा कि सैन्य सेवा से लौटने पर अग्निवीरों को सीधी भर्ती के समय ऊपरी आयु सीमा में छूट का लाभ प्रदान करने का मामला सरकार के विचाराधीन है तथा सावधानीपूर्वक विचार करने के पश्चात् सरकार ने हरियाणा राज्य के मूल निवासी भूतपूर्व अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया है। Haryana News

अग्निवीरों को ग्रुप बी और सी पदों के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी। हालांकि, पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के मामले में आयु सीमा में छूट का लाभ 5 वर्ष का होगा। Haryana News

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...