Archive Notice: This article was originally published on 2 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

₹1 का सिक्का कैसे बनता है

₹1 का सिक्का बनाने के लिए काफी मेहनत लगती है। बता दे कि इसे बनाने के लिए स्टेनलेस स्टील से बनता है। इसका डायमीटर 21.93 मिमी, मोटाई 1.45 मिमी और वजन 3.76 ग्राम होता है। हैरानी कि बात ये है कि इससे बड़ा नोट बनाने में पैसा काम खर्च करना पड़ता है। उदाहरण के लिए समझाएं तो ₹2 का सिक्का ₹1.28 में, ₹5 का सिक्का ₹3.69 में और ₹10 का सिक्का ₹5.54 में बनता है।

कहाँ तैयार होते है ये सिक्के

जानकारी के अनुसार बता दे कि इन्हें मुंबई और हैदराबाद स्थित गवर्नमेंट मिंट में तैयार किया जाता है। वहीँ जो डाटा इन सिक्कों के लागत का बताया जा रहा है वह 7 साल पुराना है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इनकी लागत और अधिक महंगाई के चलते लागत और बढ़ गई होगी।

सिक्के बनाने की लागत

सिक्कों का मूल्य बनाने की लागत
₹1 ₹1.11
₹2 ₹1.28
₹5 ₹3.69
₹10 ₹5.54

भरत में नोट छापने पर कितना आता है खर्च ?

आपको जानकारी के लिए बता दे कि सिक्के के मुकाबले नोट छापने में कम खर्च आता है। सिक्के तो भारत सरकार बनाती है, लेकिन ₹2 से लेकर ₹500 तक के नोट छापने की जिम्मेदारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की है।

इसके लिए RBI अपनी सहायक कंपनी ‘भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड’ के जरिए दो करेंसी प्रेस चलाता है।

₹10 ₹0.96
₹100 ₹1.77
₹200 ₹2.37
₹500 ₹2.29
₹2000 ₹4
हालाकिं अब 2 हजार का नोट बंद कर दिया गया है इसलिए इसकी छपाई नहीं कि जाती।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...