Archive Notice: This article was originally published on 27 जुलाई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर , अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह (2022) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ पुलिस लाईन में मनाया जाएगा। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला कलेक्टर आवास तथा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जायेगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बैठक में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, परेड का निरीक्षण, मार्च पॉस्ट, सलामी, राज्यपाल के संदेश का पठन, शहीदों की वीरांगनाओं एवं स्वतंत्रता सैनानियों को पुरस्कार, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य एवं गायन प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में जाना। साथ ही सुरक्षा, बैठक, पेयजल, प्रवेश-निकासी, आमंत्रण पत्र, माइक सहित अन्य व्यवस्थाएं समय पर करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने नगर परिषद को निर्देश दिये कि शहर के सार्वजनिक स्थानों, चौराहों पर लाइटिंग, साफ-सफाई, जिला परिवहन अधिकारी को व्यायाम प्रदर्शन में शामिल होने वाले बच्चों को तथा शहीद विरांगनाओं को मुख्य समारोह में लाने एवं ले जाने के लिए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था रखने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि मुख्य समारोह के दौरान देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाये। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण के लिए विभागीय अधिकारियों, कार्मिकों, चिकित्सा संस्थानों, मॉडल विद्यालयों द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले र्कामिकों के प्रस्ताव 10 अगस्त 2022 तक जिला कलेक्टर कार्यालय में भिजवाए जाएं।

प्रत्येक कार्यालय और र्कामिक के घर फहराएं तिरंगा ः-

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक विभाग के समस्त कार्मिकों के घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों, स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केन्द्रों, कार्यालयों, राशन डीपों सहित घर-घर तक तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और विभिन्न संस्थाओं को इसके लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में सीकर एसडीएम गरिमा लाटा, सीओ सीटी वीरेन्द्र शर्मा, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश लाटा, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओ.पी राहड़, अधीक्षण अभियन्ता जलदाय चुन्नीलाल भास्कर, अधीशाषी अभियन्ता विद्युत महेश कुमार टीबड़ा, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रामचन्द्र पिलानिया, विनोद दाधीच जिला परिषद, रेखा जेवरिया पीडब्ल्यूडी, खेल अधिकारी अशोक कुमार, राजस्व अधिकारी नगर परिषद प्रमोद कुमार सोनी, कमान्डेट होमगार्ड राजेश यादव, सीओ स्काउट बसंत लाटा, महावीर पुरोहित इतिहासकार, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...