Archive Notice: This article was originally published on 5 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.


इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्लांट के स्थापित होने से राजस्थान के लोगों को नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान पहल के अंतर्गत और इलेक्ट्रॉनिक सेवा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नवाचार कार्यक्रमों के द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप इस बात का उदाहरण है कि राज्य प्रेरित औद्योगिक नीति कैसे राष्ट्रीय स्तर पर भी सकारात्मक असर डाल रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में देश का सबसे बड़ा टायर रीसाइकलिंग प्लांट स्थापित हो रहा है जो कि पर्यावरण स्थिरता के दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत और विकसित भारत विजन की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

देश का सबसे बड़ा टायर रीसाइकलिंग प्लांट राजस्थान में स्थापित होने वाला है जिसका सीधा लाभ लाखों लोगों को मिलेगा। इस राज्य की बेरोजगारी दर कम होगी और राज्य के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। टायर रीसाइकलिंग देश की सबसे बड़ी चुनौती है और राजस्थान में टायर रीसाइकलिंग प्लांट बनने से अब टायर रीसाइकलिंग में परेशानी नहीं होगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...