Archive Notice: This article was originally published on 9 मई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू, जयपुर पुलिस हेड क्वार्टर स्थित आईजी लक्ष्मण गौड़ के कार्यालय में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर उनके राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने पर झुंझुनू ब्राह्मण समाज द्वारा दुपट्टा ,माला , भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह एवं बुके देकर स्वागत अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री उमाशंकर महमियां, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के मंत्री राकेश सहल, एवं विकास शर्मा, आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौक़े पर उमाशंकर महमिया ने कहा कि पुलिस में लम्बे समय तक सच्चाई एवं ईमानदारी से सेवा कार्य कर आइजी के ओहदे तक अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करने पर गौड़ का भारत के सर्वोच राष्ट्रपति पुरुष्कार से सम्मानित होना ब्राह्मण समाज के लिए गौरव की बात है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...