Archive Notice: This article was originally published on 13 अक्टूबर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं, जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी द्वारा एग्रीकल्चर इन्सोरेन्स कम्पनी (aic) जिला स्तरीय कोर्डिनेटर एवं तहसील स्तर प्रतिनिधियों के साथ फसलों के खराबे, सर्वे की प्रगति एवं फसल कटाई प्रयोग के ऑनलाईन प्रगति की समीक्षा भी गई। बैठक में जिला कलक्टर ने बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि कृषकों से प्राप्त फसल खराबे की शिकायत का सर्वे कर शीघ्र कृषकों को क्लेम दिया जावे। बैठक में जिला कलक्टर ने यह भी निर्देश दिये कि फसल कटाई शत-प्रतिशत प्रगति ऑनलाईन एप के माध्यम से करवा रिपोर्ट भेजे। बैठक में अति जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, कृषि विभाग उपदेशक डॉ. राजेंद्र सिह लाम्बा, AIC समन्वय भैराराम सहित बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...