Archive Notice: This article was originally published on 2 अक्टूबर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर विश्व को शांति का पाठ पढ़ाने वाले सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय साहित्य व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में धर्मपाल गाँधी की अध्यक्षता व अमेरिका के शार्लेट शहर में रहने वाली शिक्षाविद् व साहित्यकार रेखा भाटिया के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश अलीगढ़ से स्वतंत्र पत्रकार व साहित्यकार भावना सिंह ‘भावनार्जुन’ व सरपंच मंजू तंवर रही। शांति सम्मेलन को सफल बनाने में कार्यक्रम की प्रभारी कमल धमीजा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रयागराज से कवयित्री रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ ने किया। अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न भागों से लेखक, कवि, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी व साहित्यकारों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन भाग लेकर विश्व शांति पर अपनी रचना प्रस्तुत कर दुनियां को शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर योगा में गोल्ड मेडल जीतने वाली सुदेश खरड़िया व संदीप कुमार ने देशभक्ति गीतों पर योग कला के करतब दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित किया। मंच पर योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया। सुदेश खरड़िया व संदीप कुमार को भी सम्मानित किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के साथ देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती व भारत की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर वक्ता, लेखक, कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट की जयंती और स्वतंत्रता सेनानी व संविधान सभा की सदस्य लीला रॉय नाग की जयंती मनाई। हमारे लिए वो महापुरुष सर्वोपरि हैं, जिन्होंने भारत की आजादी और राष्ट्र के निर्माण में विशेष योगदान दिया। विश्व शांति और मानव जाति के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महापुरुषों का भी हम अत्यधिक सम्मान करते हैं। इसी क्रम में स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी की सहयोगी रही महान स्वतंत्रता सेनानी देश की प्रथम स्वास्थ्य मंत्री राजकुमारी अमृत कौर व भारतीय राजनीतिज्ञ महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न के. कामराज को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए प्रयागराज से रेनू मिश्रा दीपशिखा व फरीदाबाद से कमल धमीजा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करते हुए रेनू मिश्रा दीपशिखा को महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। इस संदर्भ में धर्मपाल गांधी ने कहा- रेनू मिश्रा दीपशिखा व कमल धमीजा के नाम जल्दी कार्यालय से नियुक्ति पत्र जारी किया जायेगा। जो लोग इमानदारी से अपना काम करते हैं, संगठन के प्रति वफादार होते हैं, उन्हें पद व सम्मान जरूर मिलता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेरिका की उभरती हुई कवयित्री रेखा भाटिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा- वैश्वीकरण के इस दौर में युद्ध, असंतोष, अवसाद, पलायन, पर्यावरणीय असंतुलन संपूर्ण विश्व के समक्ष प्रमुख चुनौती है। इसलिए वर्तमान विश्व की एक महत्त्वपूर्ण आवश्यकता शांति एवं भाईचारे की स्थापना करना है। विश्व शांति के लिए हमें महात्मा गांधी के विचारों को ग्रहण करना होगा। हम सभी मिलकर विश्व शांति की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें तो निश्चित ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। कार्यक्रम की प्रभारी कमल धमीजा व रेनू मिश्रा दीपशिखा ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार रेखा भाटिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में रायबरेली से पुष्पलता ‘लक्ष्मी’, लखनऊ से एडवोकेट अनुजा मिश्रा, प्रयागराज से अर्पणा आर्या ‘ध्रुव’, अंडमान पोर्ट ब्लेयर से सतीश कुमार, डॉ. उपासना पाण्डेय, रितंभरा मिश्रा, महक जौनपुरी, खुशी प्रयागराज, काजड़ा राजस्थान से कार्यक्रम के सहयोगी मनजीत सिंह तंवर, लखनऊ उत्तर प्रदेश से सेवानिवृत्त विदेश सचिव कवि डॉ. हरीप्रकाश अग्रवाल ‘हरि’, नैनीताल से बीना फुलेरा व अमृता पाण्डेय, जम्मू कश्मीर से अनु अत्री ‘याद, व वरुण वीर, मिर्जापुर से संपादक टी. सी. विश्वकर्मा, राजकोट गुजरात से अल्पा महेता, अलीगढ़ से पूनम शर्मा ‘पूर्णिमा’ व स्वतंत्र पत्रकार व साहित्यकार भावना सिंह “भावनार्जुन”, अहमदाबाद गुजरात से रेणु शर्मा ‘श्रद्धा’, कोलकाता से सीमा भावसिंह्का, लखनऊ से अल्का अस्थाना, लेखिका स्नेह लता, ममता पंकज, शरद कुमार पाण्डेय ‘शशांक’ व अष्ठाना महेश प्रकाश बरेलवी, देहरादून से ज्योत्स्ना शर्मा प्रदीप व डॉ. राकेश कपूर, दिल्ली से चंद्रमणि ‘मणिका’ व डॉ. अलका शर्मा, गुरुग्राम से हरियाणा गौरव सुनील कुमार शर्मा, हसनपुर अमरोहा से एडवोकेट मुजाहिद चौधरी, चिड़ावा राजस्थान से अनिता पूनियाँ, गौतमबुद्ध नगर गाजियाबाद से जयवीर सिंह अत्री, कुरुक्षेत्र हरियाणा से सूरजपाल सिंह, भिवाड़ी राजस्थान से राजेंद्र कुमार, पाण्डेयपुर वाराणसी से सूर्यदीप कुशवाहा, फरीदाबाद से विकास अरोरा, गोवा से विकास कुमार व अमित कुमार, झुंझुनूं राजस्थान से भागमती कांटीवाल, कटक ओडिशा से संघमित्रा ‘राएगुरु’, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मंजू तंवर व सुनील गांधी, हरिद्वार से पूजा अरोरा आदि ने अपनी रचना व विचार प्रस्तुत किये। इन्द्र सिंह शिल्ला, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील, राजेंद्र कुमार, हितेश शिल्ला, विकास पूनियाँ, रवि कुमार, दिनेश, अंजू गांधी आदि कार्यक्रम में शामिल रहे। ऑनलाइन कार्यक्रम का सफल संचालन प्रयागराज से रेनू मिश्रा दीपशिखा ने किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने सभी का आभार प्रगट किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...