Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बदले में भारतीय वायु सेना द्वारा पीओके में की गई कार्रवाई की ख़ुशी में युवको द्वारा कस्बे में डी जे के साथ आज मंगलवार शाम को जुलुस निकाला गया। रजत बामिल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीओके में भारतीय वायु सेना के विमानों द्वारा हमला करके आतंकवादी कैंपो को नष्ट करने की सूचना जैसे ही कस्बे के लोगों में पता चली तो खुशी से झूमने लगे। शाम होते-होते युवाओं ने इस खुशी को जश्न में तब्दील कर दिया कस्बे के चूणा चौक से लेकर चिंचडोली स्टैंड तक डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस के अंदर दोनों समुदायों के सैकड़ों नौजवानों ने नाचते गाते हुए भारत माता की जय जयकार के साथ तिरंगे झंडे के साथ जुलुस निकाला। जुलूस में जोशीले युवाओ द्वारा आतिशबाजी भी की गई। इस अवसर पर रोहिताश झाझड़िया पदमपुरा, राहुल टेलर, फैज मोहम्मद, सौरेल अब्बाज, दयानंद सोनी, इकबाल रंगरेज, सूरज सोनी, मुबारिक सहित सैकड़ो युवा उपस्थित थे।
