Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
कस्बे में स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा इस्लामपुर द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक शम्मी सोनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार को मुख्य कार्यालय से मुद्रा रथ कस्बे की शाखा पर पहुंचा। इसके उपरांत इस स्थान पर चौपाल का आयोजन भी किया गया। बैंक शाखा प्रबंधक ने सभी का स्वागत किया तथा केशव देव वर्मा एवं जेपी कुलहरी ने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा व जीवन ज्योति बीमा योजना, रूपए कार्ड का एक्टिवेशन, कार्य व रखी जाने वाली सावधानियां, आधार मोबाइल संख्या खातों में जुड़वाना व लाभ इत्यादि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ग्रामीणों को पंपलेट भी बांटे गए।
