Archive Notice: This article was originally published on 5 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

किसी भी व्यक्ति द्वारा निर्धारित क्यू आर कोड स्कैन करके अथवा वेबसाइट पर जाकर इस चैटबॉट तक पंहुचा जा सकता है। “सतर्क” चैटबॉट नागरिकों को स्टेप बाये स्टेप – मार्गदर्शन देगा और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएगा।

विशेष रूप से यह एआई आधारित व्हाट्स ऐप चैटबॉट “सतर्क” द्विभाषी (हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में) उपलब्ध है और पूरी तरह से उपयोगकर्ता अनुकूल (User friendly) है। जिससे नागरिक आसानी से इसे चला सकेगे।

मिलेगी ये जानकारी

“सतर्क” में नागरिकों को निम्न जानकारियां प्राप्त होगी

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भूमिका और कार्यशाली

शिकायत प्रक्रिया से जुडी सामान्य जानकारी और दिशानिर्देश

भ्रष्टाचार रोकथाम से सम्बंधित जागरूकता सामग्री

ब्यूरो के संपर्क विवरण और हेल्पलाइन जानकारी

यह पहल हरियाणा सरकार की पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार के प्रति शुन्य सहिष्णुता की निति को दर्शाती है। ब्यूरो ने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘सतर्क’ सेवा का अधिकतम उपयोग करें और पारदर्शिता एवं उत्तरदायी प्रशासन स्थापित करने में सहयोग दें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...