Archive Notice: This article was originally published on 11 मई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अतिरिक्त जिला कलक्टर चूरू रामरतन सौंकरिया ने कहा है कि वर्तमान समय पर्यावरण प्रदूषण से जुड़े विभिन्न खतरों से जूझ रहा है। ऐसे में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्रयास हमारा दायित्व है। उन्होंने शुक्रवार रात्रि को सर्किट हाउस में राजलदेसर निवासी बाबुलाल तुनगरिया की ओर से प्रसारित पोस्टर ‘पंछी बचाओ परिण्डे लगाओ’ के विमोचन के अवसर पर यह बात कही। मूक पक्षियों के संरक्षण के लिए जागरुकता हेतु चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए एडीएम सौंकरिया ने कहा कि यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो ही हमारा भविष्य सुरक्षित रह पाएगा। बढ़ती आबादी और भौतिकता की अंधी दौड़ के कारण हर जगह आबोहवा बिगड़ रही है। शहरों में यह स्थिति अधिक भयावह है। इसके बावजूद रोजगार और दूसरे कारणों से मनुष्य शहरों में रहने को विवश है। डीईओ संपत राम बारूपाल ने कहा कि पारिस्थितिकी संतुलन के लिए हर जीव महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रत्येक पक्षी इस सृष्टि के लिए अहम है। पक्षियों के लिए संरक्षण और उनके दाने-पानी की व्यवस्था करना हमारा दायित्व है। पर्यावरण प्रेमी बाबुलाल तुनगरिया ने अपने अभियान की जानकारी देतेे हुए बताया कि परिंदे पर्यावरण में सहयोग करते है। परिंदों द्वारा विभिन्न प्रजाति के वृक्षों का बीजारोपण किया जाता है। परिंदे बीज खाते समय नई जगहों पर गिराते रहते हंै जिससे एक नये पेड़ का उदय होता है। इस दौरान कोषाधिकारी फूलसिंह तंवर, डीएसओ सुरेन्द्र महला, गोविन्द सिंह राठौड़, सहायक जिला लेखाधिकारी बेगराज व अमर सिंह किशनावत आदि उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...