Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़(के के गाँधी) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक फैसले जम्मु कश्मीर में धारा 370 व अनुच्छेद 35ए हटाए जाने पर पुरे देश में खुशी का माहौल है। पिछले 10 दिन से लोगों में जम्मु कश्मीर को लेकर असमंजस कर स्थिति बनी हुई थी। जिसका पटाक्षेप करते हुए सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में धारा 370 व अनुच्छेद 35ए हटाने का संकल्प पेश किया जिसको राष्ट्रपति ने मंजुरी दे दी। घोषणा होते ही कस्बे के गांधी चौक में नगरमंडल अध्यक्ष संजय गोयल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटी तथा भारत माता की जय नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, रामजीलाल कुमावत, पार्षद रूक्मानंद सैनी, विनोद शर्मा, महामंत्री सुनिल पालीवाल, विनोद छक्कड़, उपाध्यक्ष दुलीचंद सैनी, संजय कानोडिया, गोपाल पंसारी, विनोद खेतान, संदीप शर्मा, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
