Archive Notice: This article was originally published on 20 अगस्त 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जिला मुख्यालय स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 75 वां जन्म दिन जिला कांग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्रसिंह की अध्यक्षता में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ. जितेन्द्रसिंह ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे एवं उन्ही की देन है आज सूचना कं्राति, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार, सशक्त पंचायत राज सहित अनेक कार्य देश हित में किए। आज देश के हर हाथ में जो मोबाईल दिखाई दे रहा है वो राजीव गांधी की देन है। ग्रामीण राजनीति में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण आज उनकी बदोलत है। डॉ. सिंह ने कहा कि 21 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रशासन गांवो के संग अभियान चलाया जाएगा। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी की और से वर्ष भर चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए आगामी पंचायत चुनावों एवं नगरपालिकाओं के चुनाव में संगठित रहकर चुनाव लडऩे का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान निहालसिंह, शेरसिंह, मदनसिंह गिल, कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुरारी सैनी, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, विमला बेनीवाल आदि उपस्थित थे। अंत में गांधी के नाम का पौधा लगाया गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...