Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राष्ट्रीय कुम्हार महासभा की ओर से प्रजापति गेस्ट हाउस में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया का माल्यार्पण और दक्ष प्रजापति का प्रतिक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन और स्वागत किया गया। राष्ट्रीय कुम्हार महासभा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र कुण्डलवाल ने मावण्डिया को समाज का सम्पूर्ण सहयोग दिये जाने का विश्वास जताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सबका साथ सबका विकास की निति के तहत सम्पूर्ण समाज का सहयोग से भाजपा को पुन लोकसभा सीट जिताने का और सभी वर्गो के लिये कार्य करते रहने विश्वास जताया। बैठक में मौजुद सभी समाज के लोगो ने मावण्डिया का स्वागत किया और व्यक्तिगत परिचय किया।
