Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, गणतंत्र दिवस पर स्वर्ण जयंती स्टेडियम झुंझुनू में आयोजित होने वाले समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वे शुक्रवार को जयपुर से रवाना होकर सांय 7 बजे झुंझुनू पहुंचेंगे व सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यमंत्री 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर स्वर्ण जयंती स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे यहां से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
