Archive Notice: This article was originally published on 16 फ़रवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

इत्तेहादुल मुस्लिमीन सोसायटी के जानिब से छोटे-छोटे बच्चो द्वारा शनिवार को शहीद स्मारक पार्क में कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले मेंं शहीद हुए जवानों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई व शौक सभा का आयोजन रखा गया। साथ ही शहीदों के परिवाजनों के लिए सब्र-ए-जमील के बाबत दुआ का प्रोग्राम रखा गया। देश के सैनिकों पर कायरना हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। सभा को सम्बोधित करते हुए मुफ्ती इमरान कासमी, मौलाना इलियास, मौलाना शकरूदिन, संस्था अध्यक्ष मो जुबैर कुरैशी ने कहां की यह गेर इस्लामी, अमानवीय तथा कायराना हरकत हैं। इसको अंजाम देने वाले लोग देश व मानवता के दुश्मन हैं। इस घटना से कश्मीर में शान्ति के अमल को बेहद नुकसान हुआ है। इससे यह साबित होता कि यह लोग मानवता के साथ-साथ कश्मीर के भी दुश्मन हैं। अब वक्त आ गया है कि मानवता के लिए खतरा बन चुके इन तत्वों व इनके आकाओं से धरती को पाक कर दिया जाएं । सभा में दुआ मौलाना अरशद द्वारा करवाई गई। श्रद्धांजलि सभा में संस्था पदाधिकारी व मेंबर आशिक़ फारुकी, मकसुद काजी, डॉ साजिद, सैय्यद मौलाना अलीशेर, सलीम अंसारी आदि मौजूद रहें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...