Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
किशोर न्याय बोर्ड, झुंझुनूं एवं राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, झुंझुनूं का औचक निरीक्षण अतुुल कुमार सक्सेना, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेषन न्यायाधीष) झुंझुनूं, ने मधु हिसारिया, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं के साथ किया। मधु हिसारिया, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं ने बताया कि अतुल कुमार सक्सेना द्वारा सर्वप्रथम शिशु गृह, झुंझुनूं में विशेष देखभाल के लिए आई हुई बच्ची एंजल के बारे में स्वास्थ्य एवं रख रखाव आदि की जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरान्त अध्यक्ष द्वारा किशोर न्याय बोर्ड, झुंझुनूं का निरीक्षण कर बालकों के लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा विधि से संघर्षरत निरूद्ध बालकों को उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई।
