Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस साल भी जिला प्रशासन वर्सेज पत्रकारों का एक क्रिकेट फ्रेंडली मैच आयोजित किया गया। इस फ्रेंडली मैच में जहां पत्रकार बंधु 101 रन ही बना सके तो वही जिला प्रशासन ने 103 रन बनाकर जीत हासिल की। आम दिनों में प्रशासन पर भारी पड़ने वाले पत्रकारों पर जिला प्रशासन पूरी तरह से भारी पड़ा। यह फ्रेंडली मैच 16 ओवर का रखा गया था जिसमें पत्रकारों के कप्तान के रूप में जहां उत्तम जोशी मैदान में उतरे तो वहीं जिला प्रशासन के कप्तान के रूप में झुंझुनू के जिला कलेक्टर रवि जैन ने अपनी टीम की कप्तानी की। वही इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जिला कलेक्टर रवि जैन ने जीता।
