Archive Notice: This article was originally published on 7 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू में सर्वस्पर्शी भाजपा व सर्वव्यापी भाजपा अभियान के तहत सदस्यता ग्रहण सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज रीको फाटक के पास स्थित एक मैरिज गार्डन में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम सांसद नरेंद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य व प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला संयोजक दिनेश धाबाई ने कहा कि जिले का कोई भी क्षेत्र व समाज का कोई भी वर्ग भाजपा की सदस्यता से वंचित ना रहे, यह भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं का दायित्व होना चाहिए। भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अतिथियों ने जनसंघ के समय के वरिष्ठ कार्यकर्ता विश्वनाथ बेसवाल, हनुमान सिंह शेखावत, सुरज्ञान सैनी, बनवारी लाल मीणा, शार्दुल सैनी, जीवन जगाती (एडवोकेट) एवं विश्वनाथ अग्रवाल खेतङी को दुपट्टा व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने संगठन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान की देन है। कार्यक्रम के अंत में सांसद नरेंद्र कुमार कुमार ने भाजपा के सदस्यता नंबरों का शुभारंभ करते हुए दिहाड़ी मजदूर बंजारा महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया तथा साथ ही भारतीय सेना में अपना जीवन देने वाले कर्नल रामावतार सिंह को भी भारतीय जनता पार्टी परिवार में जोड़ा। अपने संबोधन में सांसद नरेंद्र कुमार ने जिले में समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भाजपा की रीति नीति को पहुंचाने एवं प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण कर झुंझुनू जिले को हरा भरा बनाने व प्रदेश भर में सदस्यता में झुंझुनू को प्रथम स्थान प्राप्ति के लक्ष्य के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, महामंत्री राजेन्द्र भाम्बू, योगेन्द्र मिश्रा, विकास शर्मा लोटिया, विश्वम्भर पुनिया, धर्मपाल गुर्जर, रवि सैनी, कैलाश मेघवाल भी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मदन सैनी, अरूणा सिहाग, राकेश पाटण, संजय मोरवाल, विपुल छक्कङ, श्रीराम सैनी, सुभाष मावंडिया, राजेश बाबल, प्रमोद जानू, लीलाधर जाखङ, सीताराम शर्मा बुद्धाका बास, इन्द्राज सैनी, भाजपा नेता उमाशंकर महमिया सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सदस्यता अभियान के संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...