Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
आज जिला मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को देश में बढ़ती हिंदू द्रोही व देश विरोधी इस्लामिक जिहादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ वर्षों से अलगाववादी मानसिकता के साथ चलने वाले इस्लामिक जिहादी संगठनों की देश विरोधी व हिंदू द्रोही गतिविधियों के कारण देश में हिंदू समाज व उसके धर्म स्थलों पर ने सिर्फ सरेआम अनेक हमले हुए बल्कि मोबलीचिंग के नाम पर कुछ छुटपुट झूठी घटनाओं को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर भोले-भाले ग्रामीणों, गौरक्षकों और राम भक्तों तथा अन्य राष्ट्र वादियों को बदनाम करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास किया गया है। साथ ही वर्तमान में देश के विभिन्न भागो में घटित हुई घटनाओ के लिए भी इन जिहादी ताकतों को जिम्मेदार ठहराया गया। ज्ञापन में बताया गया कि चोरो, तस्करों, पेशेवर हमलावरों को बचाने या उनके कर्मों पर पर्दा डालने के लिए योजनाबद्ध तरीके से हिंदू आस्था के केंद्रों को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही जय श्री राम जैसे पवित्र उद्घोष को भी जो की देश की सांस्कृतिक आजादी का बीज मंत्र था। उसको मूल मंत्र बनाकर संपूर्ण भारत में युवा शक्ति का संचार हो रहा है, को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से जिहादी, कथित सेकुलरो व अराष्ट्रीय तत्रो द्वारा किये जा रहे मिथ्या प्रचार पर अंकुश लगाने की मांग राष्ट्रपति से की गई है।
