Archive Notice: This article was originally published on 4 अगस्त 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बुहाना(सुरेंद्र डैला) भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुहाना में कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए हैं। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर सूरजगढ़ विधायक सुभाष पुनिया, जिला उपाध्यक्ष रतनसिंह तंवर के मुख्य आतिथ्य मे बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुहाना के सभी मंडल अध्यक्ष, संयोजक और सह संयोजक शामिल हुए। बैठक में भाजपा का ऑनलाईन सदस्य बनने से लेकर उन्हें पत्रक में रजिस्टर करने तक की पूरी जानकारी दी गई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। इस मौके पर उपप्रधान राजपालसिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र, मंडल महामंत्री राजेश रांगेय, ग्रामसेवक महेंद्रसिंह, सरपंच मालाराम पुहानिया, जिला पार्षद लक्की गजराज, सह सयोजक कमलेश सिहांग, जगदीश सेठ, रामसिंह यादव कलाखरी, सुभाषचंद खांदवा, रामानंद कलाखरी, पूर्व सरपंच राजकुमार, डॉ राजेंद्र प्रसाद सैन, रामनिवास पंच, रमेश तंवर, कुलदीप सिंह तंवर, राजुसिंह ढाणीवाला आदि मौजूद थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...