Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
अखिल भारतीय खटीक समाज युवा मोर्चा झुंझुनू की बालाजी मंदिर में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष प्रदीप चंदेल की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह एक सितम्बर को आयोजित करने का फैसला किया गया। बैठक में समारोह के आयोजन से सम्बंधित तैयारियों की जिम्मेवारी भी लोगो को दी गई। बैठक में समाज के जिले भर से पधारे समाज बंधुओ ने भाग लिया।
