Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू, जिला कोष कार्यालय में कोषाधिकारी फूलसिंह तंवर का अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त कोषाधिकारी शंकर लाल शर्मा ने तंवर की विभागीय सेवाओं व निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन की सराहना करते हुए कहा कि तंवर की सादगी और मृदुभाषिता एक मिसाल है। इस दौरान तंवर को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया तथा कार्मिकों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। तारानगर उप कोषाधिकारी जगदीश प्रसाद ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सहायक लेखाधिकारी रामस्वरूप शर्मा ने उनकी 41 वर्ष की राजकीय सेवाओं को सार्थक बताया। संचालन सहायक लेखाधिकारी बजरंग लाल जांगिड़ ने किया। इस दौरान जिला कोष कार्यालय के स्टाफ के साथ उप कोष कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद थे।
