Archive Notice: This article was originally published on 23 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का ये बदलाव देगा लाभ

अधिक जानकरी के लिए बता दे कि इस योजना की सबसे अहम बात यह है कि 25,200 रुपये की किस्त आवेदनकर्ता की सालाना आय में शामिल हो जाएगी। अब आवेदनकर्ता को चयन करना होगा कि वह 2100 रुपए या उससे कम कितना पैसा बतौर किस्त प्रतिमाह प्राप्त करना चाहता है। जिससे कि वह सरकारी की अन्य सुविधाओं से वंचित न रहें।

एक लाख 80 हजार तक BPL कार्ड

जानकारी के लिए बता दे कि एक लाख रुपये तक आय वाले व्यक्ति का हैप्पी कार्ड बनाया जाता है। जिसका लाभ फ्री बसों में सफर करने के काम आता है। ऐसे ही एक लाख 80 हजार तक आय वाले परिवार का बीपीएल कार्ड होता है।

महिलाएं अपनी मर्जी अनुसार प्रतिमाह किस्त का पैसा ले सकती हैं। जिससे कि उनकी फैमिली आईडी में इनकम ज्यादा प्रभावित न हो। इस योजना के तहत 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

गहरा बैठे कर सकते है आवेदन

बता दे कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए अब आप घर बैठे मोबाइल एप से भी आवेदन कर सकते है। सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर ही एप बनाई है। एप को डाउनलोड कर ही आवेदन किया जा सकता है और एक मोबाइल नंबर से पांच महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...