Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
आज सीकर स्थित शहीद स्मारक पर लियो क्लब सीकर के सदस्यों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिको को कैंडल मार्च कर बहादुर सैनिको की कुर्बानी को याद किया एवं श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रख शहीदों के परिवार को हिम्मत देने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। मौन धारण के बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया| अंत में भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष के साथ सभी लोगों ने शहीद स्मारक के समक्ष कैंडल जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी| इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष लियो सज्जन अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष लियो अनीश खान, सचिव लियो जितेंद्र खेतान, लियो अखिलेश कौशिक, लियो रोहन अग्रवाल, लियो अंकुश भार्गव, लियो ब्रिजकिशोर कुमावत आदि मौजूद रहे।
