Archive Notice: This article was originally published on 10 मार्च 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर,भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के लोकसभा प्रभारी प्रकाश जावेडकर ने आज रविवार को विडियो काँफ्रेंसिंग से सीकर सहित छह विधानसभाओं को संबोधित कर लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। सीकर आईटी टीम संयोजक व लोकसभा संयोजक नीलम मिश्रा ने जिले की तरफसे प्रकाश जावड़ेकर से संवाद किया। जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों और प्रथम बार वोट डालने वाले युवाओं को भाजपा की रीति नीति से जोड़ देश हित में वोट डालने के लिए प्रेरित करें। जावड़ेकर ने बताया कि भाजपा के पांच साल के सुशासन और कांग्रेस के 55 से अधिक सालों के कुशासन को आम जनता के बीच लेजाकर समझाएं तथा देश व राष्ट्र हित के लिए भाजपा को दोबारा वोट देकर पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प एक-एक कार्यकर्ता को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्र को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए आगामी 40 दिनों में प्रत्येक बूथ के प्रत्येक व्यक्ति तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे ऐसी मानसिकता के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतरना है। पार्टी जिसको भी टिकट दे उसका तहेदिल से प्रचार करें और मेरा वोट भाजपा को मानते हुए वोट दिलवाने का संकल्प लें। वीडियो काँफ्रेंसिंग में जिला आईटी टीम की संयोजक व लोकसभा संयोजक नीलम मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी, महेंद्र जोशी, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, जोन तीन मंडल अध्यक्ष सुरेश सैनी, लोकसभा के सह मीडिया संयोजक नितेश पारमुवाल, जिला मंत्री दुर्गा हटवाल, महेश खोखर, श्रीमाधोपुर विधानसभा संयोजक पुरूषोतम शर्मा, सुशीला शर्मा, महेंद्र दादिया इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...