Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
पाठकों को जानकरी के लिए बता दे कि 19 किलो वाले सिलेंडर में बदलाव किया गया है। इन सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादातर होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में होता है। चलिए अब जान लेते हैं कि आपके शहर में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत कितनी हो गई है?
गैस सिलिंडर कि कीमतों में उछाल का असर सबसे ज्यादा कोलकाता और चेन्नई में देखने को मिला है। कोलकाता में पहले 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये थी, जो अब 1700.5 रुपये हो गई है। ऐसे ही चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 1738 रुपये से बढ़कर 1754.5 रुपये हो गया है।
आपके शहर में कितना हुआ दाम?
शहर पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
दिल्ली ₹1580 ₹1595.5 ₹15.5
कोलकाता ₹1684 ₹1700.5 ₹16.5
मुंबई ₹1531.5 ₹1547 ₹15.5
चेन्नई ₹1738 ₹1754.5 ₹16.5
जानकारी के अनुसार बता दे कि गैस एजेंसी की ओर से 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इनके दाम पहले जैसे ही है।
