Archive Notice: This article was originally published on 1 मई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने ईदुलफितर के पर्व को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेश के अनुसार चूरू एडीएम को चूरू, राजगढ़, तारानगर व सरदारशहर के लिए, सुजानगढ़ एडीएम को बीदासर, रतनगढ व सुजानगढ़ के लिए समग्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सभी उपखंड अधिकारियों को संबंधित उपखंड क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा चूरू तहसीलदार को रतननगर, सिद्धमुख तहसीलदार को सिद्धमुख, तारानगर तहसीलदार को साहवा, रतनगढ़ तहसीलदार को राजलदेसर, सरदारशहर तहसीलदार को सरदारशहर, सुजानगढ़ तहसीलदार को सालासर तथा बीदासर तहसीलदार को छापर क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...