Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
फतेहपुर, ग्राम पंचायत रोलसाहबसर में आज सोमवार को महात्मा गाँधी ग्रामोत्थान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 45 आवेदन आवासीय भूखण्ड पट्टा आवंटन के, 22 खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने, 21 प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के आवेदन प्राप्त हुये व अन्य विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिये आवेदन प्राप्त हुये व ग्रामीणों कि पुरे दिन चहल-कदमी पंचायत परिसर में बनी रही | वहीँ सरपंच शबनम खान नें लाभार्थियों को 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पेंशन के आदेश (पी.पी.ओ.) व 20 जन्म / मृत्यु के प्रमाण पत्र वितरित किये गये | पंचायत परिसर में सरपंच शबनम खान, ग्राम विकास अधिकारी प्रभाती देवी, सरपंच पति मुबारिक अली, कनिष्ठ सहायक पुरुषोतम मीणा, उपसरपंच नादान सिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी पप्पू लाल, प्रवीण बानो व पंच भंवर लाल, आदिल खान, सावित्री देवी, जैतून बानो, पपलेश, मनफूल खां सहित अन्य लाभार्थी व पंचायतवासी मौजूद रहे |
