Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य महेश गोयल (पूर्व आईपीएस अधिकारी) 20 सितंबर (मंगलवार) को रामगढ-शेखावाटी आएंगे। रजिस्ट्रार राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग शैलेन्द्र व्यास(आरएसजेएस) ने बताया कि राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य महेश गोयल पुलिस थाना मण्डावा झुन्झूनूं से प्रातः 10.30 बजे बजे प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे पुलिस थाना रामगढ शेखावाटी (सीकर) पहुंचेगे तथा पुलिस थाना रामगढ शेखावाटी का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि महेश गोयल पुलिस थाना रामगढ-शेखावाटी से दोपहर 2 बजे सालासर (चुरू) के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
