Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, जिला रोजगार अधिकारी राकेश चौधरी ने बताया कि रोजगार सेवा निदेशालय राजस्थान जयपुर के द्वारा एक दिवसीय राजस्थान मेगा जॉब फेयर का आयोजन 14 नवंबर (सोमवार) को बिडला ऑडिटोरियम जयपुर में किया जा रहा है। इस मेगा जॉब फेयर में रोजगार से जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की निजी कंपनियां भाग लेकर आगंतुक आशार्थियो को मौके पर ही अपने संस्थान से संबंधित जानकारी प्रदान कर लाभान्वित करेंगी। उन्होंने बताया की अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए इच्छुक आशार्थी http://www.eycoeplacements.in के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
