Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
लियो क्लब सीकर की बोर्ड मीटिंग का आयोजन होटल एम डी में किया गया जिसमें आगामी वर्ष 2019-20 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई | बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष लियो सजन अग्रवाल द्वारा की गई | जिसमें आगामी वर्ष के लिए लियो क्लब सीकर की अध्यक्षा लियो मेघा अग्रवाल, सचिव लियो अंकुश भार्गव, कोषाध्यक्ष लियो सूरज अग्रवाल व उपाध्यक्ष प्रथम लियो राजन गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वितीय लियो अभिषेक तिवाड़ी को चुना गया| मौजूद सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी| इस दौरान क्लब सचिव लियो जितेंद्र खेतान, लियो सुरभि भार्गव, लियो माधुरी तिवाड़ी, लियो स्नेहा खेतान, लियो सुमित गौड, लियो तान्या वर्मा, लियो सौरभ काबरा, लियो रेशू काबरा, लियो नजराना खान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे |
