Archive Notice: This article was originally published on 12 फ़रवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भारतीय जनता पार्टी के मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का शुभारम्भ आज मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के निवास पर झंडा लगाकर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अभियान का आगाज किया। मीडिया प्रभारी जितेन्द्र माथुर ने बताया कि इस अभियान के तहत राधाकिशनपुरा क्षेत्र के घरों में भाजपा के झंडेे लगाये गये और फिर से मोदीजी और भाजपा की सरकार देश में लाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर स्थित घरों में जायेंगे और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कराये गये कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह अभियान 12 से 25 फरवरी तक चलेगा अभियान के तहत जिले में प्रत्येक बूथ पर भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर अभियान का शुभारंभ भी किया। इस दौरान जिला महामंत्री नन्दकिशोर सैनी, भँवरप्रकाश शर्मा, राजकुमार जोशी, गिरीश प्रधान, जितेंद्र माथुर, बजरंगलाल जांगिड़, महावीर सैनी, सुमेरसिंह, प्रभुदयाल सैनी, महेश खोखर, महेन्द्र सैनी, शैलेष सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...