Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनूं, जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि झुंझुनू पुलिस द्वारा बीट कांस्टेबल से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर तक वाट्सअप ग्रूप बनाए जाएंगे, जिसमें सभी सरकारी कर्मचारी एवं जन समुदाय को शामिल किया जाएगा। इस प्लेटफार्म का नाम मैत्री रखा गया है। सशक्त नारी अभियान के तहत पुलिस प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग की और से मैत्री शुरूआत एक बदलाव की … कार्यक्रम 14 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे परमवीर पीरू सिंह राजकीय उमावि में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी एस सिंगाथिर होंगे। कार्यक्रम में जिला कलक्टर रवि जैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मधु हिसारिया भी अतिथि के रूप मे शिरकत करेंगे।
