Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू, जिले के बास किरतान, राजगढ़ के युवा ट्रांसपोर्ट उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहर सिंह बिशु अखिल भारतीय जाट महासभा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। अखिल भारतीय जाट महासभा के अध्यक्ष कैप्टेन अमरिंदर सिंह द्वारा उन्हें गुजरात राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मूलतः बास किरतान राजगढ़ के निवासी बिशु वर्तमान में बड़ौदरा (गुजरात) में ट्रांसपोर्ट कारोबार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सेवाभाव से कार्यरत हैं। उनके चाचा रामसिंह बिशु ने बताया कि मोहर सिंह को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर पैतृक गांव बास किरतान में मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर जयसिह बिशु, धनसिह, कैप्टेन उम्मेद सिंह, जयसिंह सिहाग, महेन्द्र बुडानिया, कनीराम भालोठिया, रघुवीर कस्वां, अमरचंद बिशु, प्रताप सिहाग, रमेश शर्मा, महेन्द्र जांगिड़, सुरेश प्रजापत आदि ने बिशु की नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर कर उम्मीद जताई है कि उनकी नियुक्ति से संगठन के कामों में और बेहतरी व गति आएगी।
