Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
खाटूश्यामजी, (विनोद धायल) नगरपालिका प्रशासन खाटूश्यामजी ने अधिशाषी अधिकारी विशाल यादव के निर्देशन में स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह चंदेलिया के नेतृत्व में शनिवार को कस्बें में चल रही अवैध पार्किंगो पर कार्रवाई की। नगरपालिका के जत्थे ने करीब आधा दर्जन पार्किंग से रसीद बुक जब्त की तथा अनेक पार्किंग पर लग रहे संकेतक बोर्ड को भी जब्त किया। पूर्व में नगरपालिका खाटूश्यामजी द्वारा सभी प्राइवेट पार्किंगों को नगरपालिका से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन कस्बे की अनेक प्राईवेट पार्किंग ने अभी रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया और अवैध रूप से पार्किंग चला रहे है।एसआई वीरेन्द्र सिंह चंदेलिया ने बताया कि “सोमवार को प्राईवेट पार्किंग के संचालकों द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई तो नगरपालिका द्वारा कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान नगरपालिका अजय सिंह के कमलेश,सुभाष,भवानी, रामस्वरूप सहित कर्मचारी मौजूद थे।”
