Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देशन में जिले में शुरू किए गए सशक्त नारी अभियान के तहत आज नवलगढ़ कस्बे के सुबोध स्कूल में सशक्त नारी अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में नवलगढ़ पुलिस तथा जिला प्रशासन के सहयोग से नारी शक्ति को सशक्त बनाए जाने का आवाहन किया गया तथा सरकार की योजनाओं का लाभ नारी को कैसे मिले इस पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गौरव यादव थे उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि उनके सम्मान और हितों पर कुठाराघात करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर महिला बाल विकास के निदेशक विप्लव न्यौला।,प्रधान गजाधर ढाका,पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, पुलिस उप अधीक्षक रामचंद्र मूड, तहसीलदार पूर्णमल, विकास अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व सरपंच तारा पूनिया,समाजसेवी कैलाश चोटिया, बाल विकास अधिकारी इंदिरा सुरा, बीईओ आसिफ अली, सीआई महावीर सिंह राठौड़ ने लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं में छात्राएं उपस्थित थी।
