Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनूं, जिला मुख्यालय स्थित नेतराम मघराज टीबडेवाल राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रियंका सैनी 107 मतों से विजयी रही है। अध्य्क्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में प्रियंका ने एबीवीपी की कौशल्या चौधरी को हराया। उपाध्यक्ष पद पर रेखा कुमारी व संयुक्त सचिव पद पर रितू सैनी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है। वही जीत के बाद छात्राओं द्वारा खुशियां मनाई गई। जीत के बाद पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रियंका कालेरी की ढाणी की रहने वाली है। बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। साथ ही महिला महाविद्यालय में यह बनने वाली छात्रसंघ की चौदहवीं अध्यक्ष है। चुनाव में जीतने पर प्रियंका गणेश मंदिर पहुंच कर भगवान् गणेश से आशीर्वाद लिया। यहाँ पर छात्राओं ने जीत की खुशी में डी जे की धुन पर जमकर डांस किया।
