Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला कलेक्टर ने कहा कि इस हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है यही वजह है कि यहां गति सीमा लागू किया गया है। मनोहरपुर दौसा हाईवे पड़ता है सीमा के बावजूद तेज गति से वाहन चलान पर पुलिस चालान कार्रवाई करेगी।
नए नियम से हादसा में आएगी कमी
मनोहरपुर दोसा नेशनल हाईवे पर अधिकांश हादसे ओवर स्पीड और ओवरटेक के वजह से हो रहे हैं। बढ़ते हादसों को देखते हुए चिंता बढ़ने लगी है यही वजह है की गति सीमा में संशोधन किया गया है ताकि लगातार होने वाले हादसों पर ब्रेक लगाया जा सके।
9 महीने में 61 हादसे हुए
अमरपुर दौसा नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड के वजह से पिछले 9 महीने में 61 हादसे हो चुके। इसमें 59 लोगों की मौत हो चुकी है और 86 लोग घायल हो चुके हैं। यूपी और एमपी से खाटू श्याम जी जाने वाले ज्यादातर लोग इन हादसों के शिकार हुए हैं और कई लोगों का तो पूरा परिवार ही उजड़ गया है।
नया स्पीड नियम लागू करने से राजस्थान के इस हाइवे पर हादसा की संख्या में कमी आएगी। इससे लोग सुरक्षित यात्रा कर पाएंगे और सफर के दौरान किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी।
