Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
पंजाब के फिरोजपुर कैंट से शरुवात
इस ट्रेन का संचालन पंजाब के फिरोजपुर कैंट से होगा। जहां पर फिरोजपुर कैंट से चलकर दिल्ली तक जाने में पंजाब व हरियाणा के सात स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा। इसमें पांच स्टेशन पंजाब व तीन स्टेशन हरियाणा के होंगे।
हरियाणा के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रेलवे विभाग की तरफ जारी शेड्यूल के अनुसार आठ नवंबर को इस ट्रेन की शुरुआत फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से होगी। इसके बाद इसका ठहराव पंजाब के फरीदकोट, भठिंडा, धूरी, पटियाला स्टेशन पर हुआ। इसके बाद हरियाणा के अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत के रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। पानीपत के बाद इस ट्रेन का सीधा दिल्ली रेलवे जंक्शन पर ठहराव होगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 26462/26461 होगी।
नई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 8 नवंबर को फिरोजपुर कैंट से होगा। ये ट्रेन अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12:18 बजे पहुंचेगी। उसी दिन अम्बाला कैंट स्टेशन पर इस ट्रेन के पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये नई ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। यात्रा के दौरान सुविधाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की कि वे ट्रेन के संचालन के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
ये रहेगी समय सारिणी
फिरोजपुर कैंट प्रस्थान 08:05 बजे
फरीदकोट आगमन 08:43, प्रस्थान 08:45
बठिंडा जं. आगमन 09:30-प्रस्थान 09:35
धूरी जं. आगमन 10:43-प्रस्थान 10:45
पटियाला आगमन 11:25-प्रस्थान 11:27
अम्बाला कैंट आगमन 12:18-प्रस्थान 12:20
कुरुक्षेत्र जं. आगमन 12:48-प्रस्थान 12:50
पानीपत जं. आगमन 13:25-प्रस्थान 13:27
दिल्ली जं. आगमन समय 15:05 बजे
