Archive Notice: This article was originally published on 13 नवम्बर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, चूरू जिले की सरदारशहर नगर पालिका में 25 नवंबर को होेने वाले उप चुनाव के लिए गुरुवार को लोक सूचना का प्रकाशन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (सुजानगढ़ एसडीएम) द्वारा कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके लिए 14 नवंबर तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन प्रस्तुत करने का समय सवेरे 10.30 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक (रविवार को छोड़कर) रहेगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 15 नवंबर को सवेरे 10.30 बजे से की जाएगी। 17 नवंबर दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 18 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 25 नवंबर को सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 27 नवंबर को सवेरे 9 बजे से की जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...