Archive Notice: This article was originally published on 14 अप्रैल 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

खेतड़ी (वीजेन्द्र शर्मा)।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेतड़ी एवं स्टूडेंट फॉर सेवा खेतड़ी द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती के उपलक्ष पर राजकीय अजीत अस्पताल में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 135 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिला संयोजक सुनील चौधरी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुभम ब्लड बैंक जयपुर के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। नगर मंत्री रोनक शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्घाटन खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर ,पूर्व चैयरमैन उमरावसिंह कुमावत,एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री समशेर आदि ने किया। एबीवीपी विभाग संगठन मंत्री समशेर सिंह ने कहा की युवाओं को बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सामाजिक समरसता को लेकर कार्य करना चाहिए क्योंकि बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन वंचित व दबे हुए समाज को उठाने में लगा दिया।

खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर ने कहा कि युवाओं को रक्तदान अवश्य करना चाहिए क्योंकि रक्तदान के माध्यम से आप किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकते हैं। रक्तदान शिविर में एबीवीपी प्रांत सह मंत्री संजय गुर्जर,अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष शीशराम गुर्जर, सिंघाना नगर मंत्री रामवीर , सिंघाना नगर अध्यक्ष अमित ठोलिया,खेतड़ी नगर अध्यक्ष अंतरिक्ष सैनी, महाविद्यालय इकाई अध्य्क्ष होशियार सिंह,संजय जिंदड़, डॉ. पारस वर्मा,ललित बबेरवाल, अरुण, दिनेश सैनी,कृष्ण बाड़लवास, सचिन, दीपक जांगिड़,दीपेंद्र,पवन शर्मा, संदीप,नागरमल,सुरेंद्र समेत परिषद के समस्त कार्यकर्ता व सेकड़ों युवा उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...