Archive Notice: This article was originally published on 19 अगस्त 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बुहाना (सुरेंद्र डैला) पचेरी कलां थाना में कार्यरत नौजवान कांस्टेबल कमल किशोर(29) पुत्र भागीरथमल मेघवाल कि सोमवार के दोपहर अचानक निधन हो जाने से पुलिस को गहरा सदमा लगा है। मृतक कांस्टेबल खेतडी़ तहसील के पपुरना गांव के रहने वाले थे। वे पिछले 5 सालों से पचेरी कलां थाने में ही कार्यरत थे। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद स्वास्थ्य ठीक नहीं होने तथा पेट में दर्द होने की बात साथी कांस्टेबलों को बताई तो उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 16 अगस्त की सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जयपुर रेफर किया गया। जहां आंतों में संक्रमण फैलने की वजह से गहन ईलाज के दौरान आज दोपहर मौत हो गई। एसएचओ भारत लाल मीणा ने बताया कि उनके थाने का बहादुर सिपाही था। कई संगीन मामलों में उन्होंने बहादुरी के साथ अपराधियों को पकड़ने में वे स्पेशल टीम के सदस्य हुआ करते थे। परंतु तबीयत बिगड़ने से हुई मौत के कारण परिवार को जहां काफी क्षति हुई है। वहीं पुलिस महकमे को भी बड़ा सदमा लगा है। मृतक कांस्टेबल कमल किशोर की पत्नी रेखा भी रेलवे पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। 4 साल का मासूम बेटा ऐश्वर्य, 6 माह की मासूम बेटी यामिनी परिवार की सदस्य हैं। पचेरी थाना क्षेत्र के निहालोठ की ढाणी की बेटी रेखा के साथ वर्ष मार्च 2014 में कांस्टेबल कमल किशोर की शादी हुई थी। दोनों पति पत्नी पुलिस महकमे में नौकरी कर रहे थे। परंतु प्रकृति को यह मंजूर न हुआ तो अचानक यह जोड़ा बिछड़ गया। सूचना पर गांव में जहां कोहराम मच गया। वही पचेरी कला थाना में भी सन्नाटा बना रहा। जानकारी के मुताबिक संभवतः मंगलवार कि सुबह 8 राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल कमल किशोर की अंत्येष्टि की जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...