Archive Notice: This article was originally published on 3 अप्रैल 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

पूर्व राष्ट्रपति स्काउट गाइड रोवर रेंजर संगठन (आइपा) के द्वारा राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय कार्यालय परिसर में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पांचूराम सैनी के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण किया गया। आइपा के जिला कार्डिनेटर विकास गुर्जर ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति स्काउट गाइड रोवर रेंजर संगठन आइपा के माध्यम से सम्पूर्ण भारत वर्ष में पौधारोपण किया गया। इसी कड़ी में आइपा द्वारा जिला मुख्यालय कार्यालय परिसर में भी पौधारोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित रोवर्स को सम्बोधित करते हुये सी.डी.ई.ओ. पांचूराम सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग एवं ग्रीनहाऊस प्रभाव को देखते हुये अधिकाधिक पौधारोपण किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की महती आवश्कयता है सी.ओ.स्काउट महेष कालावत ने आइपा द्वारा कार्यालय परिसर में पौधरोपण करने पर आभार जताया। पौधारोपण के दौरान सी.डी.ई.ओ.पांचूराम सैनी,सी.ओ.स्काउट महेश कालावत,सी.ओ.गाइड सुभिता गिल,समसा आर.पी.नवीन कुमार ढ़ाका, स्काउटर विजय गर्वा, रोवर सौरव केड़िया सहित अन्य रोवर्स उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...