Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] प्लांट बेबी अभिलाषा रणवा लगातार 4 वर्षों से बस स्टैंड के पास स्थित कच्ची बस्ती में पौधारोपण कर बस्ती के लोगो को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक कर रही है। अभिलाषा ने कहा कि वह झूग्गी में रहने वाले लोगों को छत तो उपलब्ध नहीं करवा सकती किन्तु पौधें लगाकर उन्हें ठण्डी छाया उपलब्ध करवा सकती है। इस कार्य को अभिलाषा ने मात्र 4 वर्षों में ही धरातल पर कर दिखाया। आज कच्ची बस्ती में हजारों पौधे पेड़ बन गए हैं व साथ ही बस्ती में रहने वाले लोग ही पर्यावरण के प्रति जागरूक हुए हैं। अभिलाषा ने बताया कि कल को ये अस्थाई कच्ची बस्ती के लोग दूसरी जगह चले जाएंगे तो अपने पीछे बड़ा वन क्षेत्र छोड़ जाएंगे।
