Archive Notice: This article was originally published on 10 नवम्बर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़, राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा की अनुशंसा पर संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कवयित्री व लेखिका पूजा गुप्ता को उत्तर प्रदेश प्रांत में मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि कवयित्री व लेखिका पूजा गुप्ता उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर की रहने वाली हैं और आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार से जुड़ी हुई हैं। विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित साहित्यिक व सामाजिक गतिविधियों में निरंतर भाग लेती रही हैं। लेखिका पूजा गुप्ता सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर बहुत अच्छे लेख लिख रही है। साहित्य के प्रति भावनात्मक लगाव व उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक कार्यों को मद्देनजर रखते हुए उनको आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार का विशिष्ट सदस्य बनाया गया है। उनके मन में विद्यमान राष्ट्रप्रेम और साहित्य प्रेम को देखते हुए उन्हें मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए निर्देशित किया गया है कि आप राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सफलता अर्जित करोगे। संगठन द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखोगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करोगे। नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहोगे। पद की गरिमा का ख्याल रखोगे। संगठन के विरुद्ध गतिविधियों में भाग नहीं लोगे। 30 दिवस में कार्यकारिणी का गठन कर कार्यालय को सूचित करोगे। पूजा गुप्ता की नियुक्ति पर राष्ट्रीय महासचिव कमल धमीजा व रायबरेली जिला अध्यक्ष पुष्पलता लक्ष्मी सहित संस्थान से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...