Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू, जिले के प्रभारी मंत्री एवं तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद व सूचना एवं जनसम्पर्क राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग 31 अगस्त को प्रातः 10 बजे चूरू पहुंचकर सूचना केन्द्र में आयोजित महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। राज्य मंत्री इसी दिन दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस चूरू में जनसुनवाई एवं दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक लेंगे तथा सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकासात्मक कार्यों की प्रगति व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक लेंगे। राज्य मंत्री एक सितम्बर को प्रातः 8.15 बजे चूरू से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
